✕
आय छिपाने के मामलों में एक लाख से ज्यादा नोटिस जारी
By EditorialPublished on
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को बताया कि इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग ने उन सभी मामलों में एक लाख नोटिस जारी किये हैं जिनमें करदाताओं ने या तो अपनी आय घोषित नहीं की है या फिर अपनी आय कम घोषित की है।

x

मुंबई । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को बताया कि इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग ने उन सभी मामलों में एक लाख नोटिस जारी किये हैं जिनमें करदाताओं ने या तो अपनी आय घोषित नहीं की है या फिर अपनी आय कम घोषित की है। वित्त मंत्री के मुताबिक, ये सभी मामले 4 से 6 साल पहले दाखिल किये गये टैक्स रिटर्न्स के हैं और 31 मार्च 2024 तक टैक्स विभाग इन सभी नोटीस पर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ये नोटिस पूरी पड़ताल के आधार पर जारी किये गये हैं। ज्यादातर 50 लाख से ज्यादा की सालाना कमाई करनेवाले इस कार्यवाही के दायरे में हैं। वे सभी जिन्होंने संबंधित वित्त वर्ष में अपनी आय का ब्यौरा दाखिल नहीं किया है या फिर जिन्होंने अपनी आय काफी घटाकर अपने रिटर्न्स में दर्शाई है और इस तरह से टैक्स अदायगी से बचने की कोशिश की है। ऐसे सभी लोगों को यह नोटिस भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 14 माह के दौरान नोटिस भेजे गये थे और ज्यादातर नोटिस 50 लाख से अधिक वार्षिक आय के लोगों को भेजे जा रहे हैं। आयकर कानून के मुताबिक, अधिकारी छह साल तक के पुराने मामले फिर से जांच के लिये खोल सकते हैं।
Next Story
Related News
X

