✕
ड्राइवरों से लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
धम्बोला थाना पुलिस ने झाफरा मोड़ पर रात के समय पथराव कर वाहन ड्राइवरों से लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहींए आरोपियों के कब्जे से एक इको कार भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

x

डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । धम्बोला थाना पुलिस ने झाफरा मोड़ पर रात के समय पथराव कर वाहन ड्राइवरों से लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहींए आरोपियों के कब्जे से एक इको कार भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीमलवाड़ा डीएसपी रामेश्वरलाल ने बताया कि पुचियावाडा निवासी ईश्वर पुत्र मावजी मीणा ने 22 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि 21 जुलाई की रात को वह ट्रक लेकर अहमदाबाद से सागवाड़ा जाने के लिए निकला था। धम्बोला थाना क्षेत्र के झाफरा मोड़ पर एक इको कार से 5 बदमाश पाइप और लट्ठ लेकर सड़क पर आए और ट्रक के आगे आकर रूकवा लिया।
ट्रक रूकने पर सभी बदमाश केबिन में घुस गए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे और उससे मारपीट की। वहींए शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर जबरदस्ती जेब से नकदी और आधार कार्ड ले लिया। वहींए ट्रक के शीशे फोड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने पीछे आ रही दो कारों पर भी पथराव किया और इको कार में फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को सूचना मिली की पथराव करने वाले बदमाश इको गाड़ी लेकर घूम रहे हैं और गुजरात की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस ने मांडली में नाकेबंदी शुरू कर दी। इस दौरान नाकेबंदी को देखकर बदमाश गाड़ी को घुमाकर भागने लगेए लेकिन पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। इको कार में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लिया और गाड़ी को जब्त किया। युवकों ने घटना को करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने गंधवा निवासी लाला उर्फ प्रेमशंकर तराल जीवा पुत्र अर्जुन अहारी, अशोक पुत्र गोपाल कोटेड, विनोद पुत्र बापूलाल रोत और विपिन पुत्र वीरचंद रोत को गिरफ्तार किया है।
Next Story
Related News
X

