Pratahkal - News Update - Shrimad Bhagwat Mahapuran teaches the art of living an independent and happy life
भुसावर : कस्बे की जैन गली स्थित कॉलोनी में दत्तात्रेय भवन (Dattatreya Bhavan) में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) का आगाज हुआ। जहां जैन गली स्थित दत्तात्रेय भवन में वैर के शुकल महाराज ने मंत्रोच्चारण कर श्रीमद्भागवत महापुराण (Shrimad Bhagwat Mahapuran) का पूजन करवाया गया। इसके बाद बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए भागवत स्थल जैन गली पहुंच और व्यासपीठ के सम्मुख श्रीमद्भागवत भगवान को स्थान दिया गया। इस दौरान योगेश, यशपाल, दिनेश राजीव शर्मा ने कथा व्यास, सुकदेव और भागवत ग्रंथ का पूजन किया। श्रीमद्भागवत के प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए कथा व्यास शुकल महाराज ने भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा जीवन का सार है स्वातिक और सुखमय जीवन जीने की कला श्रीमद् भागवत कथा सिखाती है। सभी को मोह माया का त्याग 7 दिन तक तन्मय होकर कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से सांय 5 बजे तक रहेगा।
Editorial

Editorial

Next Story