Pratahkal - News Update - Rajasthan Teachers Union Ambedkar Block Executive Vair submitted memorandum to the subdivision officer
भुसावर : राजस्थान शिक्षक संघ (Rajasthan Teachers Union) अंबेडकर की वैर इकाई द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष धारा सिंह पौडवाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी वैर द्वारा विभिन्न मांगों के लिए उपखंड अधिकारी वैर के मार्फत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष धारा सिंह पौडवाल ने बताया कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश एवं जिलाध्यक्ष मुकेश पिप्पल के आव्हान पर ब्लाक रोस्टर छात्रवृत्ति बैकलॉग जैसी मांगों के यथाशीघ्र निस्तारण एवं 2 अप्रैल के दर्ज एससी-एसटी पर मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समय रहते इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर | मनोज कुमार महामंत्री वीरबहादुर, महाराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक, पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष, पप्पी, कासिम, श्रीराम बैरवा, मोहनलाल महावर जी आदि दर्जनों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story