Pratahkal - News Update - Gaurav Jain became the District President of Jain Political Consciousness Forum
कामां : जैन राजैनतिक चेतना मंच (Jain Political Consciousness Forum) के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन (Mukesh Jain) चेलावत ने कामां कस्बा निवासी गौरव जैन (Gaurav Jain) निक्की को मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन, कैलाश जैन, विजय जैन सहित जैन समाज के अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के व्यक्ति जो राजनीति में रुचि रखते है चाहे वह किसी भी पार्टी से सम्बंध रखते है उनको उनके प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का प्रयास करना है और जैन समाज की सहभागिता राजनीति में स्थापित करना है शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी और प्रत्येक कस्बे के जैन समाज के व्यक्तियों को संगठन में शामिल किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story