Pratahkal - Jodhpur News Update - Bus tour of leaders-officers before walking parikrama
जोधपुर : मारवाड़ (Marwar) के महाकुंभ (Mahakumbh) के रूप में माने जाने वाली भोगिशैल परिक्रमा 28 जुलाई से शुरू होगी। 7 दिन तक चलने वाली इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस परिक्रमा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए कांग्रेस (Congress) नेता, जिला कलेक्टर व अधिकारियों की टीम ने बस से रूट चेक किया।
पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, महापौर उत्तर कुंती देवड़ा परिहार, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के साथ ही अन्य नेता और अधिकारी इस रूट चेकिंग में साथ रहे ।
अधिकारियों नेताओं की इस टीम ने पड़ाव स्थलों की व्यवस्था और यात्रा मार्ग रातानाडा स्थित गणेश मंदिर, बिछडिया गणेश मंदिर, मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर, श्याम मनोहर मंदिर, सुन्दर बालाजी मंदिर एवं जय भैरूनाथ मंदिर बड़ली की व्यवस्था का जायजा लिया।
गणेश मंदिर के मार्ग में खुदी है सीवरेज लाइन
इस भोगिशैल परिक्रमा की शुरुआत जिस गणेश मंदिर से होगी वहीं का रास्ता पूरी तरह से खुदा हुआ है। नगर निगम की ओर से यहां सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। पिछले कई दिनों से यह काम भी बंद है। ऐसे में शुरुआत स्थल पर ही लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रोड लाइट और गड्ढे भरने के निर्देश
इस रूट चेकिंग में जिला कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को पूरे रास्ते में रोड लाइट की व्यवस्था ठीक करने और पैदल मार्ग में आने वाले गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्थानों पर पीएचईडी के कनेक्शन की भी समस्या थी जिस पर अधीक्षण अभियंता को दूर करने के निर्देश दिए ।
Next Story