✕
ओल्ड कैंपस में ही रहेगा बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jainarayan Vyas University) के ओल्ड कैंपस (Old Campus) स्थित बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स कार्यालय (Board of Sports Office) को अब यथावत रखा जाएगा। इसे पूर्व में न्यू कैंपस शिफ्ट करने की चर्चाएं थी। इसको लेकर छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी और अन्य छात्रों की ओर से कुलपति को ज्ञापन दिया गया था।

x
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (Jainarayan Vyas University) के ओल्ड कैंपस (Old Campus) स्थित बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स कार्यालय (Board of Sports Office) को अब यथावत रखा जाएगा। इसे पूर्व में न्यू कैंपस शिफ्ट करने की चर्चाएं थी। इसको लेकर छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी और अन्य छात्रों की ओर से कुलपति को ज्ञापन दिया गया था।
यूनिवर्सिटी (University) ने इस पर निर्णय करते हुए इसे ओल्ड कैंपस में ही यथावत रखने का निर्णय लिया है। वहीं न्यू कैंपस के दीक्षांत परेड ग्राउंड के पास क्रीडा मंडल का नया कार्यालय को खोला गया है। इसका लोकार्पण सोमवार को कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव ने किया। यहां पर खेल मैदानों के विकास के साथ ही जिम्नेशियम हॉल स्विमिंग पूल आदि संचालित होंगे।
क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर एसके मीणा ने बताया कि मंडल की ओर से दोनों कार्यालयों का सफल तरीके से संचालन करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के अवसर प्राप्त हो सके।
बता दें कि इस मुद्दे पर छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य छात्र नेता कुलपति से मिले थे। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि ओल्ड कैंपस में वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेनिस, बॉक्सिंग, हॉकी, बास्केटबॉल, जूडो, क्रिकेट, हैंडबॉल, खो खो, सेपक तकरा, एथलेटिक्स के मैदान हैं। कार्यालय यदि न्यू कैंपस जाता तो यहां आने वाले स्टूडेंट को भी परेशान होना पड़ता । क्योंकि ओल्ड कैंपस शहर के मध्य होने के साथ ही रेलवे स्टेशन से महज 800 मीटर की दूरी पर है और बस स्टैंड भी से नजदीक है।
उनकी मांगों को देखते हुए कुलपति ने बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स की एक्टिविटी ओल्ड कैंपस में जारी रखने, मुख्य कार्यालय यथावत रखने सहित अन्य मांगें भी मान ली।

Editorial
Next Story
Related News
X
