Pratahkal-Loot of lakhs by showing Fake Gold Biscuits
मुंबई । सोने के नकली बिस्किट (Fake Gold Biscuits) बेचने आये ग्राहक के साथी द्वारा जूलर से लाखों रुपये लूटकर फरार होने की घटना सामने आई है। दिलचस्प यह है कि जूलर ने जब ग्राहक के साथी के फरार होने के बाद ग्राहक को पकड़ लिया तो उसे छुड़ाने के लिये दो अन्य सहयोगी नकली पुलिस बनकर जूलर की शॉप में पहुंचे थे। हालांकि जूलर ने सतर्कता और समझदारी दिखाई जिसके चलते तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता मनीष शर्मा की चेंबूर में सोने-चांदी की दुकान है। शुभम यादव यह उनका पुराना ग्राहक है और वह 25 जून को 31ग्राम सोने के बिस्किट बेचने के लिये शर्मा की जूलरी शॉप में आया था। शर्मा ने उससे 1.77 लाख रुपये कीमत के बिस्किट खरीदे थे। इसके बाद 22 जुलाई को शुभम ने फिर शर्मा को फोन किया और 100 ग्राम वजन के सोने के बिस्किट उसके पास होने की बात कहते हुये बेचने की पेशकश की। तय अनुसार शर्मा अपने दोस्त अश्विन जैन के साथ शुभम से मिलने अंधेरी पहुंचे थे। यादव ने एक किलो सोने के बिस्किट दिखाकर उसमें से सौ ग्राम सोना काटकर देने की बात कही। लेकिन जूलर शर्मा को पता चल गया कि यह बिस्किट नकली सोने के हैं। लिहाजा उन्होंने यह बिस्किट खरीदने से इंकार कर दिया और वहां से जाने लगे। उसी वक्त यादव के दोस्त नदीम धनसे जूलर के हाथ से रूपयों की थैली छीनकर फरार हो गया। शर्मा और अश्विन ने यादव को पकड़ लिया।
लेकिन तब तक दो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने शुभम से पूछताछ करते हुये उसे अपने साथ रिक्शा में बैठा लिया। उन दोनों ने शर्मा को अपना परिचय पुलिस के तौर पर दिया था। लेकिन जूलर शर्मा ने तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर दिया जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
Editorial

Editorial

Next Story