✕
पुलिस की मौजूदगी में अपराधिक घटना होने से गुर्जर समाज आक्रोशित
By EditorialPublished on
चित्तौड़गढ़ के बोजुन्दा हाईवे पर 18 जलाई सांय करीबन 6 बजे पुलिसकर्मियों कि मौजूदगी में घटना घटित होने से समस्त गुर्जर समाज (Gurjar community) आक्रोशित है। इसी आशय को लेकर भूपालसागर तहसील मे गुर्जर

x

भूपालसागर (प्रातः काल संवाददाता) । चित्तौड़गढ़ के बोजुन्दा हाईवे पर 18 जलाई सांय करीबन 6 बजे पुलिसकर्मियों कि मौजूदगी में घटना घटित होने से समस्त गुर्जर समाज (Gurjar community) आक्रोशित है। इसी आशय को लेकर भूपालसागर तहसील मे गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष देशराज गुर्जर, तहसील अध्यक्ष टाण्डा श्याम पुजारी देवी लाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर दिनेश गुर्जर आदि लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी के अवकाश पर होने से तहसीलदार अंकित सामरीया को सौंपा है। ज्ञापन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से विभिन्न मांगों पर कार्यवाही चाही है जिनमें से फायरिंग में शामिल चारों अभियुक्तों को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार कर उनके 10-12 सहयोगियों पर सख्त धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने और उपस्थित पुलिसकर्मियों को तुरन्त निलंबित कर उनकी संलिप्तता की जांच की मांग की गई।
Next Story
Related News
X

