Pratahkal-BJP leaders visited Sanwalia Seth
(प्रातः काल संवाददाता) । भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी (Ashok Parnami) एवं पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दर्शन किए। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान का मंदिर परंपरा के अनुसार उपरना ओढ़ाकर प्रसाद भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, श्री सांवलिया जी मंदिर बोर्ड के पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी, कंवरलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, मिट्टू सिंह बानसेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Editorial

Editorial

Next Story