Pratahkal-Art competition organized by Anuvrat Samiti
मुंबई । अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुंबई (Mumbai) ने कलाकृति प्रतियोगिता आयोजित की। राजेंद्र मुनोत ने आचार संहिता का वाचन किया। समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने स्वागत किया। संयोजक सुमन चपलोत ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। मंत्री राजेश चौधरी ने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम रिद्धि मुनोत, मौली खाटेड, द्वितीय नमन बाफना, आयुषी मादरेचा, निधि जैन, तृतीय स्थान सोहम सिंघी व स्नेहल मांडोत का रहा। वृषिका चपलोत, रिद्धि सिंघवी, क्रिषा सिंघवी, जीमित चौधरी, दियान सिंघवी, अनीता राठौड़, रेणु बोथरा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। रमेश राठौड़, सुशील हिरन, बसंत कुमठ, दिलीप धींग, हितेश मेहता, मनीषा चंडालिया, विमला हिरण की उपस्थिति रही। प्रियंका सिंघवी ने संचालन किया।

Next Story