Pratahkal-formation of Deeg District, along with the Tourism sector, development works will also speed up - Vishvendra Singh

डीग (प्रा.सं.) । कस्बे के कामां रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में वस्त्र व्यापार महासंघ की ओर से सावन की गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटन (Tourism) मंत्री विश्वेन्द्र सिंह (Vishvendra Singh) समारोह में पहुँचकर शिरकत की। इस अवसर पर महासंघ द्वारा मंत्री सिंह का 21 किलों की माला एवं चांदी का मुकुट व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन की गोठ कार्यक्रम 45 वर्षों से निरंतर मनाते चले आ रहे हैं। इस मौके पर पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दौसा जिला बनने के बाद दौसा का विकास हुआ है। उसी प्रकार अब डीग (Deeg District) का भी विकास होगा डीग जिला बनने से पर्यटन क्षेत्र के साथ. साथ विकास कार्यों में भी गति आयेगी तथा रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। और आमजन को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के सभी कार्यालय स्थापित होगें तथा विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई भी कमी नही आयेगी राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणरी योजनाओं का लाभ ले। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रवि कुमार गोयल, एडिशनल एसपी गुमानाराम, सीओ आशीष प्रजापत, पालिका उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, अनिल जैन, राकेश सेठी, पारस जैन, विष्णु मित्तल, अमन खंडेलवाल, प्रहलाद कपड़ा वाले, राजू काका, ललित तिवारी सहित बड़ी संख्या में वस्त्र व्यापार महासंघ के सदस्य मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story