Pratahkal-Vapi Jain Sangh honored Mehta
मुंबई । राजस्थान जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ वापी के तत्वावधान में चल रहे आचार्य दर्शनयशसूरि मसा आदि ठाणा के चातुर्मास में झीलवाडा निवासी नंदलाल मेहता को चातुर्मास प्रयंत संघ श्रेष्ठीवर्य व सिद्धि तप के मुख्य लाभार्थी के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराज ने चातुर्मास के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि हमें हमारे जीवन में ईश्वर के प्रति विनम्रता का भाव जागृत करते हुए आत्म कल्याण के मार्ग की ओर बढ़ना चाहिए। राजमल मेहता, शान्तिलाल मेहता, मनोहरलाल कच्छारा, बाबूलाल कोठारी, रमेश बोहरा, बनेचंद कोठारी, अमृतलाल बागरेचा, चौथमल सिंघवी, महेंद्र परमार मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story