Pratahkal-Railway Reservation will be canceled if you do not reach on time

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) । रेलवे से रेलयात्रियों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है। यह खबर खासकर उन यात्रियों के लिए हैं जो काफी कोशिशों के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में अपने लिए सीट रिजर्व करवा पाने में कामयाब होते हैं। ऐसे यात्री अब समय पर अपनी रिजर्व सीट पर नहीं पहुंचे तो टीटी उनकी सीट किसी दूसरे यात्री को अलॉट कर सकता है। उसका परिणाम यह होगा कि आपके पास रिजर्व सीट होते हुए भी आप हाथ मलते रह जाएंगे। इसके पीछे कारण ऑनलाइन सिस्टम को बताया जा रहा है।
आमतौर पर रेलयात्री रिजर्वेशन करवाने के बाद समय पर अपनी बोगी में और सीट पर पहुंच जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि यात्री जल्दबाजी में दूसरे डिब्बे में सवार हो जाता है और फिर आराम से अपनी बोगी तक पहुंचता है। उसके बाद अपनी सीट का नंबर देखकर उस पर बैठता है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर आप ट्रेन चलने के 10 से 20 मिनट में अपनी सीट पर नहीं पहुंचे तो टीटी आपकी सीट किसी दूसरे यात्री को अलॉट कर सकता है और आपकी गैर हाजरी लगा दी जाएगी। ये फरमान रेलवे बोर्ड का है।
  • सफर बेहद मुश्किल हो सकता है
उत्तर पश्चिम रेलवे की सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीटी के पास हैंड टर्मिनल मशीन का होना है। यह एक ऐसा डिवाइस है जिसमें यात्री की उपस्थिति लगानी होती है। ये हाजिरी ऑनलाइन लगती है। इसकी समय सीमा 10 मिनट है। 10 मिनट के भीतर टीटी को बताना होता है कि रिजर्व सीट पर यात्री पहुंचा है या नहीं। अगर वो 10 मिनट तक किसी दूसरी बोगी में सवार है या फिर किसी दूसरे स्टेशन से अपनी ट्रेन पकड़ रहा है तो उसका सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा।
  • यात्रियों से कई बार चूक हो जाती है
ज्यादातर मामलों में यात्री तय स्टेशन से ही सीधे अपनी ही सीट पर जाते हैं। लेकिन कई बार यात्री ऐसे रेलवे स्टेशन से बैठते हैं जहां ट्रेन का ठहराव सिर्फ 1 मिनट का होता है। ऐसे में यात्री को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की जो बोगी पकड़ में आती है वो उसी में चढ़ जाता है । फिर अपने सामान के साथ अपनी बोगी और सीट को ढूंढता हुआ वहां पहुंचता है। तब तक उसे 10 से 20 मिनट का समय लग जाता है। ऐसे यात्रियों को अब ख्याल रखना होगा कि वो प्लेटफॉर्म पर उसी जगह खड़े हों जहां उनकी बोगी का नंबर है और सीधा अपनी सीट पर जाएं।
Editorial

Editorial

Next Story