✕
पूर्व मुख्यमंत्री राजे आई, नहीं पहुँचे भाजपा पदाधिकारी
By EditorialPublished on
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) रविवार को उदयपुर (Udaipur) आई। उनके स्वागत के लिए शहर और देहात भाजपा (BJP) पदाधिकारी एयरपोर्ट नहीं जा पाए क्योंकि संभाग के जनप्रतिनिधियों और प्रभारियों की पूर्व निर्धारित बैठक के देर से शुरू होने के कारण सभी पदाधिकारी इन बैठकों में ही व्यस्त रहे ।

उदयपुर : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) रविवार को उदयपुर (Udaipur) आई। उनके स्वागत के लिए शहर और देहात भाजपा (BJP) पदाधिकारी एयरपोर्ट नहीं जा पाए क्योंकि संभाग के जनप्रतिनिधियों और प्रभारियों की पूर्व निर्धारित बैठक के देर से शुरू होने के कारण सभी पदाधिकारी इन बैठकों में ही व्यस्त रहे ।
जानकारी के अनुसार पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे रविवार शाम को उदयपुर आई। एयरपोर्ट (Airport) पर उनके स्वागत के लिए संभाग भर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुँचे, लेकिन शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारी नहीं पहुँचे, क्योंकि उदयपुर में पहले से ही संभाग भर के जनप्रतिनिधियों के साथ- साथ प्रभारियो की बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने
तय की थी।
बताया जा रहा है कि यह बैठक 1 बजे शुरू होने वाली थी, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर (Chandrasekhar) ही शाम को चार बजे आए थे, इस कारण से बैठक देरी से होने के कारण भाजपा के पदाधिकारी एयरपोर्ट पर नहीं जा पाए । इधर एयरपोर्ट पर आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद वसुन्धरा एक निजी होटल पहुँची। जहां पर भी भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की और बाद में इसी होटल में रात्रि विश्राम किया।
इस दौरान स्वागत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व उप महापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता नानालाल वया, पूर्व जिला प्रमुख नानालाल वया, वसुन्धरा राजे आईटी टीम के प्रेम ओबरवाल सहित अन्य भाजपा नेत।

Editorial
Next Story
Related News
X


