✕
रेलवे का लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोड़ने का नवाचार
By EditorialPublished on
यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों (Stations) को लोकप्रिय क्षेत्रों/शहरों के साथ पहचानने की सुविधा के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ जोड़ने (An Innovative Approach) का एक नवाचारी दृष्टिकोण अपनाया है। इस नए दृष्टिकोण से यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप (Mobile App) पर टिकट बुकिंग (Ticket Booking) में व्यक्तिगत यात्री बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

x

मालीगांव : यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों (Stations) को लोकप्रिय क्षेत्रों/शहरों के साथ पहचानने की सुविधा के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ जोड़ने (An Innovative Approach) का एक नवाचारी दृष्टिकोण अपनाया है। इस नए दृष्टिकोण से यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप (Mobile App) पर टिकट बुकिंग (Ticket Booking) में व्यक्तिगत यात्री बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। इससे पर्यटकों को भी सुविधा होगी क्योंकि स्टेशन खोजना आसान हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस पहल में सैटेलाइट सिटी (Satellite City) को रेलवे स्टेशनों से जोड़ना भी शामिल है - जैसे नोएडा से नई दिल्ली। कभी-कभी, स्थानीय/लोकप्रिय नाम रेलवे स्टेशन के नामों से भिन्न होते हैं, जिससे यात्रा योजना बनाते समय भ्रम की स्थिति पैदा होती है, इसलिए इस तरह के जुड़ाव से भ्रम समाप्त हो जाएगा।
उद्देश्य को पूरा करने के लिए, प्रौद्योगिकी में एप्लिकेशनों में परिवर्तन किए गए हैं और 175 लोकप्रिय शहर/क्षेत्र को 725 स्टेशनों के साथ जोड़ा गया है। इन परिवर्तनों को ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट के यात्रा प्लानर स्टेशन खोज में शामिल किया गया है। कार्यक्षमता यात्रा प्लानर और टिकट की इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची पर प्रदर्शित की करेगी।
यह कार्यक्षमता परिचालन कारणों से स्टेशन में बदलाव के मामले में संचार में आसानी प्रदान करेगा, उदाहरण के लिए, यदि परिचालन/रखरखाव गतिविधि के कारण एक निर्धारित स्टेशन बदला जाता है - यात्रा प्लानर खोज में वैकल्पिक स्टेशन दिखाएगा। इसके अलावा, एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) उत्पन्न होने से नई ट्रेनों और स्टेशन सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
