✕
आईटीपीओ कांप्लेक्स हुआ तैयार : यहां होगी जी -20 बैठक 26 को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
By EditorialPublished on
भारत (India) इस साल 9 और 10 सितंबर से जी-20 बैठक (G20 Meeting) की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली (Delhi) में भव्य आईटीपीओ का रिडेवलपमेंट कार्य पूरा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 26 जुलाई को इस कांप्लेक्स का उद्घाटन (Opening) करेंगे।

x

नई दिल्ली : भारत (India) इस साल 9 और 10 सितंबर से जी-20 बैठक (G20 Meeting) की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली (Delhi) में भव्य आईटीपीओ का रिडेवलपमेंट कार्य पूरा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 26 जुलाई को इस कांप्लेक्स का उद्घाटन (Opening) करेंगे। 123 एकड़ में फैले प्रगति मैदान में यह कांप्लेक्स बेहद भव्य और बड़ा है यहां न सिर्फ बैठक, सम्मेलन और प्रदर्शनियां भी आयोजित होती हैं। पुनर्विकसित और आधुनिक आईईसीसी कांप्लेक्स दुनिया . के शीर्ष 10 कन्वेंशन कांप्लेक्स में से एक है। आईईसीसी (IECC) की भव्यता और बुनियादी ढांचे की विशालता बड़े पैमाने पर विश्व स्तरीय आयोजनों की मेजवानी करने की भारत की क्षमता का प्रमाण है। दिल्ली के प्रगति मैदान परिसर में आईटीपीओ जी-20 मीटिंग के दौरान बैठके, सम्मेलन और प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। यह कांप्लेक्स तैयार हो चुका है। 26 जुलाई को प्र.म. नरेंद्र मोदी इस कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। करीब 123 एकड़ में फैले प्रगति मैदान में करीब 1 लाख 31 हजार 510 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 7 नए एग्जीबिशन हॉल और 7000 लोगों की क्षमता वाला 36 मीटर ऊंचा कन्वेंशन सेंटर बना दिया गया है। यह कांप्लेक्स सेंटर को वैश्विक स्तर पर मेगा सम्मेलनों, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों और सांस्कृतिक समारोहों की मेजबानी के लिए खास बनाती है।
तीन पीवीआर थिएटरों के बराबर हॉल
आईईसीसी में एक बैठक के दौरान हॉल के अंदर हजारों लोग एक साथ मीटिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर इसका एक हॉल तीन पीवीआर थिएटरों के बराबर है। इसे एम्फीथिएटर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक शो और अन्य मनोरंजन कार्योक्रमों के लिए तैयार किया गया है। आईईसीसी में 3000 व्यक्तियों के एक साथ बैठने की क्षमता वाला एक शानदार एम्फीथिएटर भी है।
एक समय में 5500 गाड़ियों की पार्किंग
आईईसीसी में मेहमानों की सुविधा को खास तौर पर प्राथमिकता की गई है। इसमें एक समय में 5500 से अधिक वाहन एक समय में पार्क हो सकते हैं। इसके लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की K व्यवस्था की गई ताकि मेहमान बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके।

Editorial
Next Story
Related News
X
