✕
मणिपुर के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
By EditorialPublished on
मणिपुर (Manipur) में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत और वायरल वीडियो का मुद्दा अब महाराष्ट्र के विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में गरमाने लगा है। इस मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस (Congress) विधायक यशोमति ठाकुर (MLA Yashomati Thakur) और वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) मणिपुर घटना पर चर्चा की मांग की। विपक्ष मणिपुर में हुई जघन्य घटना की निंदा के लिए प्रस्ताव लाने की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने विपक्ष की मांगों पर विचार नहीं किया

x

मुंबई । मणिपुर (Manipur) में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत और वायरल वीडियो का मुद्दा अब महाराष्ट्र के विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में गरमाने लगा है। इस मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस (Congress) विधायक यशोमति ठाकुर (MLA Yashomati Thakur) और वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) मणिपुर घटना पर चर्चा की मांग की। विपक्ष मणिपुर में हुई जघन्य घटना की निंदा के लिए प्रस्ताव लाने की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने विपक्ष की मांगों पर विचार नहीं किया और पूछा कि क्या उन्होंने सदन की कार्यवाही के नियमों के अनुसार अपनी मांग प्रस्तावित की है।
- विपक्ष ने किया वॉकआउट
अपनी मांग पर विपक्ष आक्रामक नजर आ रहा है। सदन के वेल पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष 'मौनी बाबा हाय हाय' के नारे लगए। विपक्ष की सभी महिला विधायक सदन के वेल में आकर विरोध प्रदर्शन किया। स्पीकर से उन्हें बोलने देने का आग्रह भी किया गया। कांग्रेस विधायक ने स्पीकर पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और विपक्ष को बोलने नहीं देने की कार्रवाई की निंदा की। विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला देते हुए कहा है कि सदन के नियमों के तहत मांग उठाई जाए, मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष को समय दिया जाएगा। मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
- किसानों का मुद्दा भी छाया रहा
महाराष्ट्र विधानसभा में किसानों का मुद्दा भी गरमाया। किसानों के मुद्दे पर एकनाथ खडसे आक्रामक नजर आये। विधान परिषद में किसानों से जुड़े मुद्दे भी उठाये गए । एनसीपी विधायक एकनाथ खडसे ने कहा, किसानों की स्थिति अभी भी नहीं सुधरी है। यह सरकार किसानों (Farmers) के लिए कुछ नहीं कर रही है। एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने आरोप लगाया कि यह सरकार विफल रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
