✕
5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार अवैध पिस्टल सहित 5 जिंदा कारतूस बरामद
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण के बोरुंदा थाना पुलिस (Police) ने 5 हजार के इनामी आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 32 मामले दर्ज हैं।

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण के बोरुंदा थाना पुलिस (Police) ने 5 हजार के इनामी आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 32 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की सप्लाई के बारे में पूछताछ कर रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध हथियारों और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बोरुंदा थाना टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गिरधर सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रावनियाना अपने पास पिस्टल लेकर गांव और आसपास के गांव में घूमकर दशहत फैलाता है। इसके चलते गांव के लोगों में भय व्याप्त है। टीम की सूचना पर पुलिस ने उसके गांव में घर पर दबिश दी। उसके कब्जे से एक पिस्टल और पास जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ 32 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था ।
कार्रवाई में आरपीएस प्रोबेशनर सारिका, एएसआई हराराम राठौड़, हेड कॉन्स्टेबल समय राम, कॉन्स्टेबल सुखदेव, सुभाष, मूलाराम, महिपाल, रवि कुमार, बद्रीनारायण, रामेश्वर नेहरा, कमलकिशोर, गजेसिंह, पूर्णदान, छोटूराम शामिल रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X


