✕
सामुदायिक भवन के पास गंदगी को लेकर उप महापौर और पार्षद चंदेल में बहस
By EditorialPublished on
नगर निगम (Municipal council) के उप महापौर पारस सिंघवी और कांग्रेस (Congress) पार्षद शंकर चंदेल शुक्रवार को अंबामाता मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन के रास्ते में हो रही गंदगी को लेकर आपस में उलझ गए। इस सामुदायिक केन्द्र में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वार्ड सभा का आयोजन किया गया था, पर सामुदायिक भवन के रास्ते मे गंदगी के कारण वहां तक जाना ही संभव नहीं था।

x
उदयपुर : नगर निगम (Municipal council) के उप महापौर पारस सिंघवी और कांग्रेस (Congress) पार्षद शंकर चंदेल शुक्रवार को अंबामाता मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन के रास्ते में हो रही गंदगी को लेकर आपस में उलझ गए। इस सामुदायिक केन्द्र में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वार्ड सभा का आयोजन किया गया था, पर सामुदायिक भवन के रास्ते मे गंदगी के कारण वहां तक जाना ही संभव नहीं था। इस दौरान पार्षद शंकर चंदेल ने आरोप लगाया कि उसने कई बार इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारी को बताया, पर कोई कार्यवाही नहीं की शंकर चंदेल ने फोन कर आयुक्त मयंक मनीष को भी बुलाया। इधर सिंघवी का कहना है कि बारिश के कारण यह गंदगी फैल गई थी, जिसे हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सरकार ने जन आधार योजना व सरकर की अन्य योजनाओं से से लाभान्वितों के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। निगम आयुक्त मयंक मनीष ने एक पत्र लिखकर वार्ड की वार्ड सभा का आयोजन शुक्रवार को अंबामाता मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन (Community Hall) में रखी थी। जबकि इस सामुदायिक भवन की स्थिति यह है कि यहां पर जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा है। कुछ दिनों पूर्व निगम ने नाले को साफ किया था और गंदगी को वहीं पर छोड़ दी थी। इस दौरान बारिश आने के कारण यह गंदगी फैल गई। सुबह जब अधिकारी मौके पर आए तो स्थिति देखकर हैरान रह गए व स्वास्थ्य शाखा से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई करवाना शुरू किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद शंकर चंदेल ने फोन कर आयुक्त मयंक मनीष व उप महापौर पारस सिंघवी को बुलाया और स्थिति को दिखाया।
इस दौरान शंकर चंदेल भड़क गए। शंकर चंदेल ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य शाखा पूरी तरह से फेल है। शहर में चारों तरफ गंदगी हो रही है और स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी आंख बंद कर बैठे है। साथ ही आरोप लगाया कि सामुदायिक भवन के इस रास्ते की सफाई के लिए 10 बार स्वास्थ्य अधिकारी को कहा जा चुका है पर स्वास्थ्य अधिकारी को कोई मतलब नहीं है। उप महापौर पारस सिंघवी ने शंकर चंदेल को जोर-जोर से बोलने के टोंका और कहा कि यदि ऐसी स्थिति थी तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन कर बताना चाहिए था। रास्ते पर इस तरह से हंगामा करने से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद आयुक्त मंयक मनीष ने फोन कर मौके पर निमार्ण शाखा से एससी मुकेश पुजारी को बुलाया और सफाई करवाने के लिए कहा। इसके बाद करीब 12 बजे से वार्ड सभा का आयोजन हो पाया।
इनका कहना है :
कई बार कह चुका हूँ पर निगम में कोई सुनता ही नहीं है। आज वार्ड सभा का कार्यक्रम था और इस गंदगी के कारण लोग यहां पर आ नहीं पाए। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य शाखा को कम से कम जो गंदगी निकाली थी उसे हटाना तो चाहिए था।
- शंकर चंदेल, वार्ड 6 पार्षद
नाले की सफाई कर्मचारियों ने सफाई की थी इस दौरान मेला आने के कारण वहां पर व्यस्त हो गए। बारिश आने से गंदगी फैल गई तो शंकर चंदेल ने फोन कर कहा तो सफाई शुरू करवा दी। मौके पर गया तो बेवजह ही जोर-जोर से बोलने लगे। भले ही कांग्रेस वार्ड है पर एक फोन पर मौके पर गया और काम शुरू करवाया, पूर्व में भी शंकर चंदेल के काम करवाए है। वे अपनी बात शांतिपूवक भी की बता सकते थे। जिसकी गलती है उस पर कार्यवाही करेंगे।
- पारस सिंघवी, उप महापौर नगर निगम उदयपुर

Editorial
Next Story
Related News
X
