✕
व्यापारी के साथ मारपीट, उदयपुर रैफर
By EditorialPublished on
जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र (Fatehnagar Police Station Area) में एक बदमाश ने अपने बेटों और अन्य के साथ मिलकर दो व्यापारी भाईयों के के साथ मारपीट (Fight) कर घायल कर दिया। जिससे एक को ज्यादा चोंटे आने पर उसे उदयपुर रैफर किया गया है।
उदयपुर : जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र (Fatehnagar Police Station Area) में एक बदमाश ने अपने बेटों और अन्य के साथ मिलकर दो व्यापारी भाईयों के के साथ मारपीट (Fight) कर घायल कर दिया। जिससे एक को ज्यादा चोंटे आने पर उसे उदयपुर रैफर किया गया है। इस घटना के विरोध में व्यापार मण्डल ने एक बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी (Arrest Of Accused) ना होने तक दुकाने बंद रखने का तय किया और ज्ञापन दिया है । मामला दुकान के स्वामित्व का है, जिसमें मारपीट करने वाले इस दुकान को खाली करवाना चाहते है ।
मिली जानकारी के अनुसार वैभव पुत्र गोपालाल अग्रवाल निवासी फतहनगर और इसका भाई प्रखर की दुकान है । इस दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। यह दुकान किसी रामनाथ मेनारिया की है और कई सालों पहले इनके पिता ने किराए पर ले रखी है और अब वह दुकान खाली करवाना चाहता है। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। गुरूवार को भी वैभव अपनी दुकान पर था। इस दौरान रामनाथ मेनारिया, इसका पुत्र संजु और सोनू, दीपक और इसके साथ चार- पांच अन्य युवक आए और आते ही सीसीटीवी कैमरे के तार निकाल दिए। दुकान के काउंटर से 30 हजार रूपए नकद निकाल लिए और दुकान का सामान रोड़ पर फैंक दिए । व्यापारी ने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके परिजन आए तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दुकान पर अपना ताला लगा दिया। साथ ही इस थाने में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इन व्यापारियों ने थाने में रिपोर्ट देने के बाद दुकान पर जाकर अपने ताले लगा दिए। शुक्रवार को ये दोनों अपन मां के साथ थाने में गए और वहां पर पता चला कि रामनाथ मेनारिया कुछ लोगों के साथ दुकान के बाहर बैठा है तो ये दोनों भाई व इनकी मां दुकान की ओर गए तो इनके साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों भाईयों को चोंटे आई। इसमें प्रखर को ज्यादा चोटे आने पर उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल मौके पर पहुँचे और पुलिस को इस बारे में बताया । जिस पर थाने से जाब्ता आया। इधर इस घटनाक्रम के बाद आनन-फानन में व्यापार मण्डल फतहनगर की बैठक हुई। इस बैठक में इस घटनाक्रम की निंदा की और इस बैठक में तय किया गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक व्यापार मण्डल द्वारा दुकानों को बंद रखकर व्यापार ठप्प किया जाएगा। साथ इस बारे में एसपी व कलेक्टर को भी ज्ञापन देकर कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

Editorial
Next Story
Related News
X


