✕
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार में अहिंसा सभागार का लोकार्पण
By EditorialPublished on
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) मदार में आई. आई. एफ. एल मुंबई के सौजन्य से नवनिर्मित अहिंसा सभागार (Non-Violence Auditorium) का लोकार्पण फाउंडेशन के निदेशक मधु जैन द्वारा संपन्न हुआ।
उदयपुर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) मदार में आई. आई. एफ. एल मुंबई के सौजन्य से नवनिर्मित अहिंसा सभागार (Non-Violence Auditorium) का लोकार्पण फाउंडेशन के निदेशक मधु जैन द्वारा संपन्न हुआ। अध्यक्षता सरपंच लक्ष्मी गमेती ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट हेड प्रोफेसर रघुवीर राठौर उपस्थित थे । आई. आई. एफ. एल फाउंडेशन की तरफ से बने इस सभागार की लागत 42 लाख रुपए की है। साथ ही विद्यालय को 50 टेबलेट व दो स्मार्ट टीवी भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधि के रूप में निर्मल कंठालिया, तेज सिंह भंडारी, भगवती लाल जी चाष्टा, शांतिलाल भंडारी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कंठालिया ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार प्रदान किए। एसआईईआरटी नई दिल्ली से लौटी प्रतिभागी रितु चंदानी ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन संतोष व्यास व डॉ. बिन्नू शेखावत ने किया। आभार वरिष्ठ प्राध्यापक व प्रभारी रचना भारद्वाज ने व्यक्त किया। यह जानकारी संस्था प्रधान सीता मोगिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X


