Pratahkal - Main News Update - Khalistani terrorist Pannu threatened to kill Shah-Jaishankar

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) को एक खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani Terrorists) संगठन ने जान से मारने की धमकी दी है। एक वीडियो संदेश में अमेरिका (America) में बैठा प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का आतंकवादी जीएस पन्नू ने दोनों नेताओं के अलावा कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी देने वाले को 1,25,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांटेड घोषित पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों के पासपोर्ट हैं। एसएफजे ने कनाडा स्थित सिख कट्टरपंथियों से 15 अगस्त को ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय राजनयिक परिसरों की घेराबंदी करने का भी आह्वान किया है। इसके अलावा 10 सितंबर को वैंकूवर में सिखों के बीच जनमत संग्रह की भी घोषणा की है।

कनाडा स्थित भारतीय राजनयिकों ने खुफिया एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को अमित शाह, एस जयशंकर और संजय कुमार वर्मा को लेकर एसएफजे द्वारा जारी इनाम के बारे में सूचित कर दिया है। पन्नू को लेकर भारत के करीबी सहयोगी अमेरिका की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Updated On
Editorial

Editorial

Next Story