✕
सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की संरक्षा समीक्षा बैठक का आयोजन
By EditorialPublished on
पुनीत चावला, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (Telecommunication Engineer), उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा (Direction Of North Western Railway) निर्देश में सिगनल एवं दूरसंचार विषयों से सम्बंधित विशेष संरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना, निर्माण और रेलवे विद्युतीकरण (Railway Electrification) सहित मुख्यालय और मंडलो के सभी सिगनल एवं दूरसंचार के अधिकारियों ने भाग लिया।

x
जयपुर : पुनीत चावला, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (Telecommunication Engineer), उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा (Direction Of North Western Railway) निर्देश में सिगनल एवं दूरसंचार विषयों से सम्बंधित विशेष संरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना, निर्माण और रेलवे विद्युतीकरण (Railway Electrification) सहित मुख्यालय और मंडलो के सभी सिगनल एवं दूरसंचार के अधिकारियों ने भाग लिया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे बोर्ड ने संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ट्रेन परिचालन के दौरान संरक्षा में सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं को लागू करने के लिए विभिन्न कदम उठाने का निर्देश दिये है। इसी क्रम में पुनीत चावला, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ने समीक्षा बैठक में सिगनलिंग प्रणाली की सटीक और संरक्षित कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की समीक्षा की, जिसमें लिखित कार्य विवरण का सत्यापन, रिले रूम / हट की डबल लॉकिंग व्यवस्था, गहन संरक्षा अभियान, मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां जैसे कार्य शामिल हैं।
पुनीत चावला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कार्य के क्रियान्वयन एवं रख-रखाव के दौरान संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संरक्षा प्रत्येक रेलकर्मी की प्रमुख जिम्मेदारी है, यदि सभी रेलवे कर्मचारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में संरक्षा से सम्बंधित विषयों को सुनिश्चित करते हैं, तो रेलवे प्रणाली बेहतर और संरक्षित तरीके से कार्य करेगी। अनुरक्षण के दौरान रेलकर्मियों को शॉर्टकट तरीके अपनाने से बचना चाहिए और कार्य के रख-रखाव हेतु पर्याप्त अवधि का ब्लॉक लेकर कार्य करना चाहिए।
बैठक में पीयूष माथुर, सीएसटीई/डीएंडडी, अनुराग गोयल, सीसीई, अशोक मौर्य, सीएसटीई/ मुख्यालय, डीएल मीना, सीएसटीई / सी और राजमल खोईवाल, सीएसई एवं मण्डलों और फील्ड यूनिट में कार्यरत् अधिकारियां ने भाग लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
