Pratahkal - Entertainment Update - People liked the story of 'Bawal' with the message
जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बवाल (Movie Bawal) शुक्रवार को रिलीज कर दी गई है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। बवाल की रिलीज के साथ ही फिल्म के रिव्यू भी आने लगे है। किसी को फिल्म के इमोशन्स तो किसी को वरुण और जाह्नवी की लव स्टोरी पसंद आई। वहीं, कुछ लोगों को फिल्म में कई जगह खामियां भी दिखाई दी। ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के शानदार प्रदर्शन के साथ बवाल हर मायने में अनोखी, अपरंपरागत और दिल को छूने वाली है। इतिहास और मॉडर्न रिश्तों के साथ फिल्म समाज को एक संदेश देती है। नितेश तिवारी डायरेक्शन कमाल का है और अश्विनी अय्यर की कहानी खूबसूरत है।" एक अन्य यूजर ने कहा, “नितेश तिवारी ने एक बार फिर खूबसूरत फिल्म बनाई है। बदलापुर और अक्टूबर के बाद वरुण धवन ने फिर अच्छी एक्टिंग की है। असल में फिल्म की जान जाह्नवी कपूर हैं, जिन्होंने खूबसूरत परफॉर्मेंस दी है, खासकर के उनके इमोशनल सीन्स और वरुण धवन के साथ उनका मिलना। विश्व युद्ध और रिश्तों का मेल है बवाल । " बवाल को साढ़े तीन रेटिंग देते हुए एक यूजर ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से बवाल बेहद पसंद आई, पूरी फिल्म देखने में मजा आया, इसने मुझे हंसाया, इसने मुझे भावुक कर दिया, इसने मुझे फिल्म के आखिरी घंटे में कई दिल छू लेने वाले दृश्यों के साथ एक खूबसूरत मैसेज दिया। नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी कभी निराश नहीं करते।"
Editorial

Editorial

Next Story