✕
बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, एक की मौत
By EditorialPublished on
भायंदर (Bhayandar) पूर्व में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नवकीर्ति नामक तीन मंजिला धोखादायक बिल्डिंग का एक हिस्सा गुरूवार सुबह ढह (Building Collapsed) गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग जखमी हो गये। हालांकि कुछ ही दिन पहले इस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान टल गया।

मुंबई । भायंदर (Bhayandar) पूर्व में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नवकीर्ति नामक तीन मंजिला धोखादायक बिल्डिंग का एक हिस्सा गुरूवार सुबह ढह (Building Collapsed) गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग जखमी हो गये। हालांकि कुछ ही दिन पहले इस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के पास के फुटपाथ पर मौजूद दुर्गा राम (45) की इस हादसे की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि इंद्रजीत शर्मा (48), जॉर्ज फर्नांडिस (55), हरिशंकर मौर्या (55) और आबिद अली (22) जखमी हो गये। घायलों को पं. भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक रिक्शा और दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
Next Story
Related News
X



