Pratahkal-Film-Makers of Adipurush get big relief from Supreme Court
मुंबई । प्रभास और कृति सेनन (Prabhas & Kriti Sanon) स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा है।
ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म (Film) को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जहां लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने लोगों की भावनाओं को इस फिल्म से आहत किया है। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी की थी। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदिपुरुष के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न उच्च न्यायालयों की लंबे समय से चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन के सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग को भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओ के खिलाफ अलग-अलग कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, कोर्ट ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स द्वारा इलाहबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई अपील में भी नोटिस जारी किया गया है, जिसमें मेकर्स को जुलाई में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।
'आदिपुरुष' के खिलाफ प्रदर्शन कर CBFC सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग करने वाली जनहित याचिका को भी खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि आदिपुरुष को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज न करने देने की मांग की गई थी।
Editorial

Editorial

Next Story