Pratahkal-Life science seminar concluded
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सानिध्य में जीवन विज्ञान (Life science) संगोष्ठी का आयोजन नंदनवन (Nandanvan) में किया गया। मंगलाचरण रेणु कोठारी ने किया। मुंबई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता ने स्वागत किया। अणुविभा अध्यक्ष अविनाश नाहर ने जीवन विज्ञान स्कूलों में लागू करने का आव्हान किया। जीवन विज्ञान राष्ट्रीय संयोजक रमेश पटावरी ने बताया कि इस अवसर पर चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड, पूर्व महासभा अध्यक्ष किशन डागलिया, अणुविभा महामंत्री भिकम सुराणा, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़ एवं भीकम कोठारी ने विचार रखे। राकेश खटेड़ ने जीवन विज्ञान की जानकारी दी ।
अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, मनोज सिंघवी, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका, कमल बैंगानी, महावीर बडाला, हनुमान, ममता श्रीश्रीमाल, चातुर्मास समिति महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बापना, प्यारचंद मेहता, गणपत डागलिया, विजय संचेती, चन्द्रप्रकाश बोहरा, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी, मनोहर कच्छारा, प्रियंका सिंघवी, जीवन विज्ञान मुंबई संयोजिका स्वाती सोनी, किरन परमार, मुकेश मादरेचा, राकेश बडाला, कमलेश सिसोसोदिया, गणपत हिंगड़, भँवर वैष्णव, पवन परमार, हितेश मेहता, हेमलता सोनी, मनीषा चण्डालिया, रमेश राठौड़, नरेंद्र चौधरी उपस्थित थे। संचालन अणुविभा उपाध्यक्षा माला ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story