Pratahkal-Jain Samaj took out rally in the suburbs as well
मुंबई । सकल दिगंबर जैन समाज (Jain Samaj) के तत्वाधान में मुंबई (Mumbai) के उपनगरों में भी मौन रैली निकाली गई। कर्नाटक में जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या करने के विरोध में आदिनाथ दिगम्बर जैन चेत्यालय साकीनाका, महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर असल्फा, कुन्थुनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर घाटकोपर, कुर्ला, पवई, जे बी नगर मुंबई के श्रावक-श्राविकाओं के साथ आचार्य श्रेयसागर सागर महाराज ससंघ, चांदीवली विधानयक दिलीप लांडे के सानिध्य मे पुलिस को ज्ञापन दिया गया। रैली सफल बनाने विजयचंद धुरावत, कनकमल भिण्डरीया, झमकलाल सोमावत, सोहनलाल भिमावत, देवीलाल चन्दावत, भगवतीलाल बरछा, जितेन्द्र किकावत, अशोक रजावत, रुबी दावडा, मांगीलाल गोटी, दिनेश गोटी, शैलेश पंचोली, दिनेश विरदावत, पारस नावडिया, देवीलाल बरछा, चेतन खरकिया, कन्हैयालाल धुरावत, सुमतिलाल भिण्डरीया, मांगीलाल धर्मावत, श्रीपाल खेरोदिया, दीपक सकरावत, सुरेश खरकिया, पवन अदवासीया आदि सक्रिय रहे। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story