Pratahkal-Various programs organized in Virar Chaturmas
मुंबई । डॉ स्नेह प्रभा मसा व प्रज्ञाश्री मसा के सानिध्य में विरार में चातुर्मास (Virar Chaturmas) में विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महासती ने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है, लेकिन संसार में आने के बाद हम परमपिता परमेश्वर को भूल बैठे हैं। यही कारण है कि हम अपने अंदर कर्मों का बोझ इतना कर लेते हैं कि हमें विभिन्न जन्म लेने पड़ते हैं। हम अपने जीवन में परोपकार जीव दया और मानव कल्याण कार्य करते रहें। ताकि हम इस भवसागर को पार कर सकें।
महासती प्रज्ञाश्री ने कहा कि यहाँ तपस्याओं का क्रम देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में यहां के श्रावक-श्राविकायें रिकॉर्ड बनाएंगे। यहाँ विभिन्न व्यवस्थाओं को संचालित करने में अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कच्छारा महामंत्री प्रकाश सोलकी मंत्री भूरालाल मादरेचा कोषाध्यक्ष हिम्मत दोलावत उपाध्यक्ष दयालाल परमार गेहरीलाल परमार सहित नवयुवक मंडल कन्या मंडल महिला मंडल सक्रिय हैं।
Editorial

Editorial

Next Story