Pratahkal-Mumbai-Saraswati Vaidya Murder Case

मुंबई । मीरा रोड (Mira Road) के किराये के फ्लैट में अपनी 32 वर्षीय लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (Saraswati Vaidya) की सुनियोजित हत्या (Saraswati Vaidya Murder Case) करके धारदार हथियार से हत्या (Murder) करने के बाद, उसके शव के टुकड़ों को कूकर में उबाला और फिर उसे दूरदराज के इलाकों के आवारा कुत्तों को खिलाने वाला 56 वर्षीय हत्यारा मनोज साने (Manoj Sane) मानसिक रूप से एकदम फिट (Mentally Fit) है। जेजे अस्पताल में साइकोमीट्रिक टेस्ट से पता चला कि हत्यारे का मानसिक स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त है और उसने बहुत सोच-समझकर यह हत्या की थी। आरोपित साने इस बात से कुंठित था कि वह अपनी पार्टनर के साथ लड़ाई होने के बाद यौन संबंध स्थापित नहीं कर पा रहा था।
पीड़ित महिला ने उसे कई दफा अपने कमरे से बाहर निकाल दिया था। हत्या आरोपित के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध थे। सीपी जयंत बजबले ने बताया कि हमने हत्या के आरोपित पर साइकोमीट्रिक टेस्ट किया। यह परीक्षण करने का कारण यह था कि अपराध बहुत ही गंभीर और भयावह है और आरोपित मानसिक रूप से कमजोर होने के बयान दे रहा था। लेकिन परीक्षण पूरा होने के बाद जेजे अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है। उसे कोई मानसिक बीमारी या मंदन नहीं है। जांच में साफ हो गया है कि उसने पूरी साजिश करके पीडि़ता की हत्या की है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि उसने छाछ में कीटनाशक मिलाकर महिला की हत्या की है। पुलिस ने छाछ विक्रेता और कीटनाशक विक्रेता दोनों के ही बयान दर्ज कर लिए हैं। गूगल सर्च हिस्ट्री से भी पता चलता है कि उसने हत्या से पहले 28 और 29 जून को घातक कीटनाशकों की खोज की थी। उसने गूगल में यह भी देखा कि किसी शव को गलने में कितना समय लगता है और शव को कैसे टुकड़ों में काटें।

Editorial

Editorial

Next Story