✕
जेडीए आयुक्त देवेन्द्र कुमार ने निर्माणाधीन आरटीओ आरओबी सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा गुरूवार, 20 जुलाई को जेडीए द्वारा आरटीओ (RTO) फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी, बाईजी का तालाब, टॉउन हॉल एवं अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम व कल्चरल सेन्टर के कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।

x
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा गुरूवार, 20 जुलाई को जेडीए द्वारा आरटीओ (RTO) फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी, बाईजी का तालाब, टॉउन हॉल एवं अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम व कल्चरल सेन्टर के कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।
जेडीसी देवेन्द्र कुमार द्वारा 75 करोड़ की लागत से आरटीओ फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी के प्रगतिरत कार्यों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया गया। जेडीए द्वारा वर्तमान में आरओबी के सभी 37 पीलर, डेकस्लेब एवं सम्पूर्ण स्ट्रक्चरल भाग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जेडीए द्वारा एम.बी.एम. विश्वविद्यालय के स्ट्रक्चरल विभाग की निगरानी में गत 15 दिन में आरओबी की भार वहन क्षमता एवं मजबूती जाँचने हेतु ब्रिज की सुपर स्ट्रक्चर लोड टेस्टिंग करवाई गई। लोड टेस्टिंग के दौरान ब्रिज के स्पान में पाए गए डिफ्लेक्शन आई. आर. सी. द्वारा तय निर्धारित सीमा में आये एवं निर्माणाधीन आरटीओ आरओबी पर सुपर स्ट्रकचर लोड टेस्टिंग सफल रही है। निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधिशाषी अभियन्ता नवनीत त्रिवेदी, अधिशाषी अभियन्ता अभिषेक परिहार एवं सहायक अभियन्ता सौरभ सारण मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

