Pratahkal - Jaipur News Update - BJP State Vice President Shravan Singh Bagdi felicitation ceremony organized
जयपुर : जयपुर (Jaipur) से लक्ष्मणगढ़ जाते समय नवनियुक्त भाजपा (BJP) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवन सिंह बगड़ी (Shravan Singh Bagdi) का एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास के नेतृत्व में सीकर के गणमान्य जनों, अधिवक्ताओं, सरपंच, पार्षद, जिला परिषद जनों, किसान, छात्र नेताओं और बस ऑपरेटर यूनियन सहित आमजनों द्वारा जयपुर बीकानेर बायपास स्थित न्यू राज महल होटल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष बगड़ी ने कहा कि भाई हनुमान सिंह पालवास द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह इस बात का द्योतक है कि भारतीय जनता पार्टी सीकर जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक एकजुट और एकमत है, जिसका उदाहरण यहां उपस्थित आप सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्ता साथी, किसान बंधु, छात्र नेता, अल्पसंख्यक बंधु और अन्य सभी संगठनों से पधारे हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े आप सभी कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ है।
अभिनंदन समारोह के आयोजक हनुमान सिंह पालवास ने स्वागत भाषण में बोलते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह हनुमान सिंह पालवास का समारोह नहीं है अपितु मेरे इन सभी साथियों और भाजपा वैचारिक लोगों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह है जिनके साथ संबल और आशीर्वाद से यह सब मैं कर पाया हूं। सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष का समारोह स्थल पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सभी गणमान्य जनों द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story