✕
मेहता नालासोपारा महिला मंडल संयोजिका
By EditorialPublished on
नालासोपारा तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक बैठक तेरापंथ सभा भवन में हुई। मंडल संयोजिका वनीता सोलंकी ने कार्यकाल सफल बनाने आभार ज्ञापित किया।

x

मुंबई । नालासोपारा तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक बैठक तेरापंथ सभा भवन में हुई। मंडल संयोजिका वनीता सोलंकी ने कार्यकाल सफल बनाने आभार ज्ञापित किया। सहसंयोजिका वर्षा धाकड़ व ज्योति हिरण ने कार्य का विवरण दिया। कोषाध्यक्ष मीना सोलंकी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। इसके बाद मानसी मेहता को 2023-25 के लिए निर्विरोध संयोजिका मनोनीत किया गया। मंजू बाफना प्रेमा धाकड़ लक्ष्मी मेहता रंजना सोलंकी ने विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल प्रभारी आरती कोठारी व संयोजिका आंचल ढालावत, सह संयोजिका स्नेहा छाजेड एवं खुशी सोलंकी को बनाया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
