✕
अलास्का जहाज यात्रा 13 : जहां रातें दिन का उजाला ओढे रहती है।
By EditorialPublished on
सुबह दरवाजा खटखटाये जाने के साथ नींद खुली। रात को ओर्डर किया हुआ नाश्ता आ गया था। राजा को जगाया, हाथ मुँह धोये और नाश्ता करने बैठ गये। नाश्ता ढेर सारा था। दोनों ने जी भर कर किया फिर भी बहुत बच गया। टी.वी.. पर जहाज की प्रगति दिखाई जा रही थी। जहाज अन्तर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र से निकल कर अमरीकी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। छोटे छोटे द्वीपों के किनारे चलता हुआ जहाज अलास्का की सीमा में पहुँच गया था।

x

Next Story
Related News
X

