✕
आठ सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
By EditorialPublished on
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई ने महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य को आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रकाश गाडरी ने बताया कि अनेक विद्यार्थियों को आर एल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा विद्यार्थियों को बार बार महाविद्यालय एव विश्वविद्यालय में चक्कर लगाने पड़ते है।

x

चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई ने महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य को आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रकाश गाडरी ने बताया कि अनेक विद्यार्थियों को आर एल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा विद्यार्थियों को बार बार महाविद्यालय एव विश्वविद्यालय में चक्कर लगाने पड़ते है। आर एल जैसी समस्याओं का समाधान महाविधालय में ही हो साथ ही छात्रसंघ चुनावो को मद्देनजर महाविद्यालय में अस्थाई पुलिस चौकी लगाई जाए एवं महिला कॉस्टेबल भी तैनात करें, अतिरिक्त साइंस और आर्ट्स कॉलेज खोले जाए जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके एवं उच्च शिक्षा का सपना पूर्ण हो सके। विश्विद्यालय द्वारा जो इस सत्र के लिए परीक्षा फीस व अन्य फीस में बढ़ोतरी हुई उसको कम करके जो पहले फीस लगती थी वो रखी जाए।

Editorial
Next Story
Related News
X
