✕
आज खेरवाड़ा बंद को व्यापार संघ देगा समर्थन
By EditorialPublished on
स्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी व संबंध 28 व्यापार संघ के अध्यक्ष व महामंत्री की संयुक्त बैठक महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल की अध्यक्षता में संपन्न संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन ने बताया कि बैठक में सकल जैन समाज (Jain Samaj) द्वारा कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या की सीबीआई (CBI) से जांच तथा अन्य मांगों को लेकर आयोजित भारत बंद के तहत खेरवाड़ा बंद (Kherwara Bandh) को सम्पूर्ण व्यापार महासंघ को समर्थन

x

खेरवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी व संबंध 28 व्यापार संघ के अध्यक्ष व महामंत्री की संयुक्त बैठक महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल की अध्यक्षता में संपन्न संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन ने बताया कि बैठक में सकल जैन समाज (Jain Samaj) द्वारा कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या की सीबीआई (CBI) से जांच तथा अन्य मांगों को लेकर आयोजित भारत बंद के तहत खेरवाड़ा बंद (Kherwara Bandh) को सम्पूर्ण व्यापार महासंघ को समर्थन देने की अपील पर खेरवाड़ा कस्बा पूर्णतया बंद रखने तथा जैन समाज की मांग को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में बजरंग अग्रवाल, रवि प्रकाश मेहता, प्रमोद अग्रवाल, गुणवंत फडिया, मंत्री गणेश लाल कलाल, सूर्य प्रकाश जैन, मुकेश कलाल, गौतम लाल पटेल कोषाध्यक्ष हसमुख जैन, संगठन मंत्री प्रेमचंद कलाल, संगठन मंत्री सुनील राजपुरोहित, मेटल मर्चेंट के महामंत्री हिमांशु जैन, बिल्डिंग मटेरियल संघ के नरेश जैन, बद्रीनारायण कलाल, कुलदीप जैन सहित व्यापार संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
