Pratahkal-Rajeshwar Bhagwan death anniversary celebrated in Mankhurd
मुंबई । राजाराम आंजणा पटेल समाज सेवा समिति मानखुर्द द्वारा राजेश्वर भगवान (Rajeshwar Bhagwan) की 80वीं पुण्यतिथि राजेश्वर भगवान मंदिर मानखुर्द में भजन संध्या एवं रात्रि जागरण के साथ मनाई गई।
भजन संध्या का शुभारंभ भजन कलाकार सोहन चौधरी एन्ड पार्टी ने गणपति वंदना व गुरु वंदना से किया। कलाकारों ने भोर होने तक राजेश्वर भगवान व भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर समा बाँधा। प्रातः राजेश्वर भगवान की छवि को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। केसर तिलक लगाकर भोग धराने के पश्चात महाआरती की गई। समारोह सफल बनाने कमेटी के नैनाराम करड़, वेलाराम करड़ चैनाराम भुरीया, करनाराम मालवी, वरदाराम कोईला, गणेश तरक के साथ पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रहे। यह जानकारी देवीलाल इंटोदिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story