Pratahkal - Udaipur News Update -Udaipur division of Sakal Jain Samaj closed today
उदयपुर : कर्नाटक (Karnatak) में दिगंबर जैन समाज (Digambar Jain Samaj) के आचार्य कामकुमार नंदी की नृशंस हत्या से देश भर में न केवल जैन समाज अपितु सर्वधर्म में आक्रोश है। जैन संत की जघन्य हत्या के विरोध में हत्यारों को फांसी की सजा व देश भर में विहार के समय जैन साधुओं को सुरक्षा देने की माँग को ले कर सकल जैन समाज ने आगामी 20 जुलाई को उदयपुर संभाग बंद का आह्वान किया है। भारतवर्षीय 18000 दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया कि कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या से देश भर की जैन समाज में रोष है। जैन समाज अहिंसा प्रेमी समाज है उनके संत की हत्या बर्दाश्त से बाहर है। उदयपुर
(Udaipur)
संभाग की सकल जैन समाज इस हत्या के विरोध, देश भर में साधु संतों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर 20 जुलाई को अपने व्यवसाय बंद रखेंगे। समाज के राजकीय कार्मिक भी उस दिन अवकाश पर रहकर विरोध व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने तथा जैन साधुओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की जाएगी।
राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश कांग्रेस (Congress) सोशल मीडिया कोर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में ठोस कार्रवाई करने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को सकल जैन समाज के उदयपुर बंद के आह्वान का समर्थन किया है।
1 बजे तक बंद रखेंगे प्रतिष्ठान
सकल जैन समाज उदयपुर (Jain Samaj Udaipur) की बैठक हुमड़ भवन में रखी गयी जिसे समाज के राजकुमार फत्तावत, पारस सिंघवी, शांतिलाल वेलावत आदि ने संबोधित किया। इसमें तय हुआ कि 20 जुलाई को विशाल मौन रैली निकाली जाएगी। सकल जैन समाज की ओर से सभी धर्म प्रेमियों से अपील की कि वे व्यवसाय व प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे तक बंद रखें व विरोध रैली में भाग लें। मौन रैली नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर सूरजपोल, मार्शल चौराहा, मंडी, देहली गेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। रैली को विश्व हिंदू परिषद द्वारा समर्थन दिया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story