✕
अंबामाता : गांधीनगर में दो समुदायों में विवाद, मौके पर सैंकड़ों लोग एकत्रित
By EditorialPublished on
शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र (Ambamata Police Station Area) के गांधीनगर (Gandhinagar) में बुधवार रात्रि को दो समुदायों के बीच में मामूली बात को लेकर विवाद (Controversy) हो गया, जिस पर दोनों समुदाय के 'युवा आपस में भिड़ गए। घटना के बाद एक समुदाय के 'कुछ बदमाशों ने बस्ती में जाकर कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

उदयपुर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र (Ambamata Police Station Area) के गांधीनगर (Gandhinagar) में बुधवार रात्रि को दो समुदायों के बीच में मामूली बात को लेकर विवाद (Controversy) हो गया, जिस पर दोनों समुदाय के 'युवा आपस में भिड़ गए। घटना के बाद एक समुदाय के 'कुछ बदमाशों ने बस्ती में जाकर कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। सांप्रदायिक घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और आसपास के थानों का जाब्ता मंगाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया वहीं घायलों को एमबी चिकित्सालय (MB Hospital) में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर में पिछले कुछ समय से वाल्मीकि समाज और मुस्लिम समाज के कुछ युवकों के बीच में मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था । इसी विवाद को लेकर बुधवार को वाल्मीकि समाज कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के दो-तीन युवाओं के साथ मारपीट कर दी थी। उसके बाद मुस्लिम समुदाय के हाथों में हथियार लेकर गांधीनगर में वाल्मीकि बस्ती की तरफ गए और वहां पर खड़े युवाओं के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान इन युवकों ने क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहन कारें और ऑटो में भी जमकर तोड़फोड़ की। वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित हुए तब तक यहां से भाग चुके थे। इस घटना की जानकारी कुछ ही देर में दोनों ही समुदायों में फैल गई, जिस पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में दोनों समुदाय के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने पर अंबामाता थानाधिकारी रविंद्र चरण जाब्ते के मौके पर पहुंचे और स्थिि को बिगड़ते देख अधिकारियों को बताया, जिस पर शहर के अधिकांश थानों के थानाधिकारियों को थानों के जाब्ते के साथ मौके पर भेजा गया। साथ ही पुलिस लाइन और एमबीसी से भी जाब्ता मौके पर भेजा गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी तैनात हैं जो स्थिति को नियंत्रण में लिए हुए हैं। वही दोनों ही समुदायों के सैकड़ों युवा जमा है, जिन्हें वहां से पुलिस भगा दिया। पुलिस दोनों ही पक्षों से बात कर मामले को शांत करने में जुटी है।
खड़े युवक को मारा थप्पड़
कैमरे में स्पष्ट नजर आ रहा है कि एक युवक सड़क पर खड़ा है और बाइक सवार कुछ लोग आए इस युवक को थप्पड़ मारते हुए निकल गए। झगड़े का विवाद इसी से बढ़ा। इसी को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसकी परिणति यह तोड़फोड़ और हंगामा के रूप में परिवर्तित हुई।
अंबामाता थाने पर एकत्रित हुए दोनों पक्ष
जानकारी के अनुसार रात्रि को मारपीट की इस घटना के बाद घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया और अंबामाता थाने के बाहर दोनों समुदायों के लोग एकत्रित हो गए। सामने आया कि 2 दिन पहले किसी ने एक युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था और वीडियो, फोटो दिए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस वजह से मामला बढ़ गया। थाने में उपमहापौर पारस सिंघवी, पार्षद कुलदीप जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष स को भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं करने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आए मेहमानों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार चले कुछ दिनों से चल रहे इस विवाद के बीच में बुधवार रात्रि को मुस्लिम समुदाय के में कुछ लोगों ने वाल्मीकि समुदाय के एक युवक बाबूलाल के साथ मारपीट करते हुए क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिसमें नगर निगम में कचरा संग्रहण के लिए अनुबंधित दो टेंपो, दो तीन कारें और दो तीन मोटरसाइकिल तोड़फोड़ की । वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि जिन कारों में तोड़फोड़ की है वे लोग बाहर से उनके यहां मेहमान आए थे और उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की। समाज के लोगों का कहना है कि पहले ही इस मामले को लेकर रिपोर्ट दे चुके थे पर इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और यह मामला बढ़ा।

Editorial
Next Story
Related News
X


