Pratahkal - Sports News Update - Vinesh and Bajrang got a direct spot in the Asian Games
एशियन गेम्स (Asian Games) इस साल चीन में खेला जाना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी अभी से तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय पहलवान (Indian Wrestler) विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Poonia) को भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Team) की एक समिति ने मंगलवार को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश देने का फैसला किया था। वहीं देश के अन्य पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को ट्रायल से गुजरना होगा।
अब ये मामला काफी ज्यादा गर्माता जा रहा है। कई लोगों ने समिति द्वारा लिए गए इस फैसले का अब विरोध करना शुरू कर दिया है। विनेश फोगाट को 53 किलो वर्ग और बजरंग पूनिया को 65 किलो वर्ग के लिए क्वालीफाई किया गया है। अब इस मुद्दे को लेकर अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल ने सावल खड़े कर दिए हैं। अंतिम पंघाल ने बुधवार को विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल से छूट दिये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ वह ही नहीं बल्कि कई अन्य भारतीय पहलवान 53 किलो वर्ग में विनेश को हराने में सक्षम हैं। हिसार की रहने वाली 19 वर्ष की पंघाल भी 53 किलो में उतरती हैं। उन्होंने पूछा कि इतने समय से अभ्यास नहीं करने के बावजूद विनेश का चयन कैसे हुआ। सीनियर एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पंघाल ने एक वीडियो में कहा कि विनेश फोगाट को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि उसने पिछले एक साल से अभ्यास भी नहीं किया है। पिछले एक साल में उसकी कोई उपलब्धि नहीं है उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैने स्वर्ण पदक जीता था और यह करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।
एशियाई चैंपियनशिप 2023 में मैने रजत पदक जीता जबकि विनेश ने कुछ नहीं किया । वह चोटिल भी थी। पंघाल ने कहा कि साक्षी मलिक ने ओलंपिक पदक जीता है लेकिन उसे भी नहीं भेजा जा रहा। विनेश में ऐसा क्या खास है जो उसे सीधे भेजा जा रहा है, ट्रायल कराइए। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि ऐसी कई लड़कियां हैं जो विनेश को हरा सकती हैं। विनेश को पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के कारण एशियाई खेलों में सीधे भेजा जा रहा है। वह इस समय हंगरी के बुडापेस्ट में अभ्यास कर रही हैं। पंघाल ने कहा कि बर्मिंघम कॉमनवेल्स खेलों में भी उसके साथ नाइंसाफी हुई थी।
पहले भी हो चुका है ऐसा
उसने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों के ट्रायल में उसके खिलाफ मुकाबले में अधिकारियों ने धोखेबाजी की। मैने कहा कि कोई नहीं।
मैं एशियाई खेलों के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करूंगी लेकिन अब वे विनेश को भेज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे यह भी कह रहे हैं कि एशियाई खेलों में जाने वाले ही विश्व चैंपियनशिप में जाएंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले ओलंपिक जाएंगे। हम इतने साल से मेहनत कर रहे हैं तो हमारा क्या।

Editorial

Editorial

Next Story