Pratahkal - News Update - The wonder of Lal of Kadamali, I.I. T. Selection in Bombay
निम्बाहेड़ा : उपखण्ड अधिकारी ररमेश सीरवी पुनाडिया ने बताया कि ग्राम कदमाली के एक छात्र जगदीष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राठौड़ जो आय प्रमाण पत्र बनवाने उपखण्ड कार्यालय में पिता के साथ आया व इनसे उपखण्ड अधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि छात्र जगदीश सिंह कक्षा 12 वीं कक्षा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेकर आई.आई. टी. बम्बई (I.I.T. Bombay) में छात्र का चयन हुआ है।
यह सुनकर उपखण्ड अधिकारी को आश्चर्य हुआ कि एक छोटे से गांव का छात्र इतना प्रतिभावान है। सीरवी ने कार्यालय में उक्त छात्र व उसके पिता को साफा पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story