Pratahkal - Main News Update - Railway passengers will get Puri-Sabji for 20 rupees
नयी दिल्ली : देश में चुनावी मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे (Indian Railways) को गरीबों की याद आने लगी है और इसी क्रम में अब जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए मात्र 20 रूपये में पूड़ी-सब्जी उपलब्ध कराने का फैसला किया है ।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने गरीब यात्रियों (Poor Travelers) के लिए 20 रूपये (20 Rupees) में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) की इकॉनोमी मील (Economy Meal) शुरू की है। इसके अलावा 50 रूपये में स्नैक्स मील का मैन्यू भी शुरू किया गया है इस करीब 350 ग्राम के इस मील में चावल और छोले / राजमा, खिचड़ी, छोले एवं कुलचे / भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा शामिल है। आरंभ में यह सेवा 64 स्टेशनों पर शुरू की गई है।
अभी 54 में सेवा शुरू हो चुकी है और बाकी में शुरू की जा रही है। इस में हर प्लेटफॉर्म पर आगे और पीछे जनरल कोच के सामने इस भोजन के स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहले जनरल कोच में यात्रा करने वाले लोगों के लिए 10 रूपये में पांच पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार मिला करता था। कोविड काल में यह व्यवस्था गड़बड़ा गई थी।

Editorial

Editorial

Next Story