Pratahkal - Jodhpur News Update - JDA squad removed encroachment from JDA land in village Pal
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Commissioner Devendra Kumar) के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते (Anti Encroachment Squad) द्वारा अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों सहित अवैध निर्माणों एवं विभिन्न अतिक्रमणों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। जेडीए दस्ते द्वारा बुधवार को ग्राम पाल के खसरा संख्या 433 व 479 में प्राधिकरण की भूमि पर अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त जोन 3 श्रवणसिंह राजावत के निर्देशन में तहसीलदार जोन 3 प्रतिज्ञा सोनी, पटवारी अभिषेक माथुर, राजस्व पटवारी ग्राम पाल राकेश, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चित अनिल शर्मा, पुलिस जाब्ता बोरानाड़ा थाना मय प्राधिकरण दस्ते द्वारा ग्राम पाल के खसरा संख्या 433 व 479 का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान खसरा संख्या 433 व 479 में प्राधिकरण की भूमि पर कच्चे-पक्के बाड़े, पक्की चारदीवारें, छीणें, तारबंदी एवं प्लिन्थ लेवल तक विभिन्न अनाधिकृत निर्माण किये हुये पाए गए। दस्ते द्वारा जेसीबी की सहायता से उक्त अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। मौके पर रहवासीय मकानों में निवासरत परिवारों को सख्त हिदायत दी गयी कि प्राधिकरण की भूमि पर किये गये अनाधिकृत अतिक्रमणों को स्वयं अपने स्तर पर तीन दिवस के भीतर हटा लें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Editorial

Editorial

Next Story