Pratahkal - Jodhpur News Update - JDA's land and property disposal committee meeting concluded
जोधपुर : आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) जोधपुर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता भूमि एवं सम्पति निस्तारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव जयनारायण मीणा, निदेशक विधि जेडीए जगदीश प्रसाद, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्रसिंह पंवार, निदेशक आयोजना महेन्द्र चौधरी, उपायुक्तगण श्रवणसिंह, मृदुला शेखावत, प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, श्रवण कुमार मौजूद रहे।
बैठक में राजस्व ग्राम बिरड़ावास के खसरा संख्या 616/128 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) भवन हेतु 4000 वर्गमीटर भूमि एवं ग्राम पंचायत धिगांणा के खसरा संख्या 192 में उपस्वास्थ्य केन्द्र हेतु 500 वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटन करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार बैठक में ग्राम संत श्री निम्बाराम नगर ग्राम पंचायत मालूंगा के खसरा संख्या 142 में श्मशान हेतु 3000 वर्गमीटर भूमि, ग्राम मालूंगा के खसरा संख्या 424 में श्मशान हेतु 3000 वर्गमीटर भूमि, ग्राम जुगत सिंह नगर के खसरा संख्या 540 में सार्वजनिक श्मशान हेतु 3000 वर्गमीटर भूमि एवं ग्राम तिंवरी के खसरा संख्या 587/2 में सार्वजनिक श्मशान हेतु 2000 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक (Meeting) में राजस्व ग्राम रामनगर के खसरा संख्या 494 में 950 वर्गमीटर भूमि, राजस्व ग्राम गुजरावास के खसरा संख्या 197 में 1554 वर्गमीटर भूमि एवं राजस्व ग्राम जाजीवाल कलां के खसरा संख्या 160 में 144 वर्गमीटर भूमि आवासीय आरक्षित दर पर उ. प. रेलवे मण्डल को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम बुधनगर के खसरा संख्या 1113 में अमर शहीद केसाराम विश्नोई शहीद स्मारक हेतु 500 वर्गमीटर भूमि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को आवंटित करने सहित कुल 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिये गये ।
Editorial

Editorial

Next Story