Pratahkal - Jaipur News Update - Modi's meeting now in Sikar instead of Nagaur

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 28 जुलाई को नागौर में होने वाली सभा अब एक दिन पहले 27 जुलाई को सीकर में होगी।
मोदी अब नागौर के बजाय सीकर से देशभर के 9 करोड़ किसानों (Farmer) के खातों में सम्मान निधि की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे। कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) और फर्टिलाइजर मंत्रालय (Ministry of Fertilizer) की ओर से प्रस्तावित यह कार्यक्रम पहले वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में होना था, लेकिन अब इसका स्थान बदलकर सीकर का जिला स्टेडियम किया गया है । कार्यक्रम की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है।
खरनाल का कार्यक्रम अब 16 अगस्त को
वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में प्र. म. मोदी की सभा फिलहाल स्थगित की गई है, लेकिन रद्द नहीं की गई है। इसका स्वरूप बदलकर सरकारी कार्यक्रम के बजाय अब राजनीतिक रैली के रूप में कर दिया गया है।
खरनाल में मोदी अब 16 अगस्त को रैली करेंगे। पहले इसे केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाना था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी पार्टी के संगठन की ओर से उठाई जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story