✕
अलास्का जहाज यात्रा 30 : विश्व प्रसिद्ध उद्यान में लगे फूलों ने मन मोह लिया
By EditorialPublished on
लगभग घन्टे पर ड्राइवर ने हमें विक्टोरिया के विभिन्न हिस्सों में घुमाया, उसके बाद अपने गंतव्य बुचार्ट गार्डन छोड़ दिया। यह बाग विश्व के कतिपय प्रसिद्ध उद्यानों में से एक है। यह बाग लगभग सौ साल पहले एक सिमेन्ट निर्मा उद्योगपति व उसकी पत्नी द्वारा बनाया गया था। यहां पहले चूना पत्थर की खदान थी। रोबर्ट व उसकी पत्नी जैनी बुचार्ट की कम्पनी पोर्टलेण्ड सीमेन्ट बनाती थी। यह खदान उन्हीं की थी। जैनी को फूलों का बहुत शौक था। 1904 में जब इस खदान का पैन्दा निकल गया तो इसकी उपयोगिता समाप्त हो गई।

x

Next Story
Related News
X

