✕
जोधपुर की घटना को राजनीतिक रंग देने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
By EditorialPublished on
एबीवीपी (ABVP) ने जोधपुर (Jodhpur) के जेएनवीयू परिसर (JNVU Campus) में हुई घटना को राजनैतिक रूप देने व पीड़िता के न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा रोड़ जाम कर विशाल प्रदर्शन कर पुतला दहन किया । उदयपुर (Udaipur) महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल ने बताया कि गत दिनों जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के परिसर में एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था, जिसमें अपराधियों को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
_202307191446452558.jpg)
x
_202307191446452558.jpg)
उदयपुर : एबीवीपी (ABVP) ने जोधपुर (Jodhpur) के जेएनवीयू परिसर (JNVU Campus) में हुई घटना को राजनैतिक रूप देने व पीड़िता के न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा रोड़ जाम कर विशाल प्रदर्शन कर पुतला दहन किया । उदयपुर (Udaipur) महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल ने बताया कि गत दिनों जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के परिसर में एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था, जिसमें अपराधियों को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इसी के विरोध में और दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की। सोमवार को विधानसभा (Assembly) में जोधपुर के गैंगरेप की घटना को लेकर संयम लोढ़ा ने अपने भाषण में इस विषय को राजनैतिक रूप देने का प्रयास किया, इसी के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा कॉमर्स कॉलेज के बाहर रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर संयम लोढ़ा का पुतला दहन किया और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान जयेश जोशी, महिमा वैष्णव, मुमुक्षा शर्मा, चन्द्रकिरण देवड़ा, इंद्रा सेन, श्रुति डबगर, हिना चौबीसा, ध्वनि व्यास, निकिता सेन, अजयनाथ चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, अदित्यराज सिंह, चिराग दाहिमा, अंशुमान सिंह सहित कई छात्र नेता व उदयपुर महानगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
