Pratahkal - Sport News Update -Mandhana's great record
भारतीय महिला उपकप्तान और स्टार बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देशभर में पुरुष क्रिकेटर्स (Cricketers) के बराबर जिस महिला क्रिकेटर की पॉपुलरिटी है वो हैं स्मृति मंधाना । उन्होंने नेशनल क्रश भी कहा जाता है। उनके लुक्स अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते हैं। सिर्फ लुक्स ही नहीं अपने खेल के लिए भी उन्होंने दुनियाभर में कमाल किया है। 18 जुलाई 2023 को वह अपना 28वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनके कई रिकॉर्ड भी सबके सामने आये हैं। मंधाना के नाम ऐसा ही एक महारिकॉर्ड है जिसमें वह महान सचिन तेंदुलकर और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना के नाम वैसे तो अनेकों रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन जिस रिकॉर्ड की बात हम करने जा रहे हैं उसमें सिर्फ चार भारतीय क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में तीन पुरुष क्रिकेटर हैं और सिर्फ एक महिला क्रिकेटर शामिल हैं जिनका नाम स्मृति मंधाना है। खास बात यह भी है इस लिस्ट में मौजूद हैं दो भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली । अब अगर वो रिकॉर्ड आपको बता दें तो वो है SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में वनडे शतक लगाने का । सिर्फ चार भारतीय क्रिकेटर्स ने ही इन देशों में वनडे शतक लगाया है।

Pratahkal - Sport News Update -Mandhana's great record
SENA देशों में वनडे शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स
● विराट कोहली- 10 शतक
● सचिन तेंदुलकर- 9 शतक
● शिखर धवन- 8 शतक
● स्मृति मंधाना - 5 शतक
स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट, 78 वनडे और 119 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने अभी तक कुल 6 शतक लगाए हैं। उनके नाम वनडे में 3084 और टी20 इंटरनेशनल में 2854 रन दर्ज हैं। मंधाना ने वनडे में 5 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 22 अर्धशतक दर्ज हैं। महिला टेस्ट में भी मंधाना ने एक शतक और दो अर्धशतक समेत 325 रन बनाए हैं। उन्हें साल 2018 और साल 2021 में ICC महिला 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला था। वहीं साल 2018 में वह 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' भी चुनी गई थीं।
Editorial

Editorial

Next Story