Pratahkal - News Update - Swarnaprashan Sanskar camp, medicine given to children
भरतपुर : लायंस इन्टरनेशनल प्रान्त 3233 ई-1 के तहत नवीन चार्टर्ड लायंस क्लब रायल्स (Lions Club Royals) की ओर से आयुर्वेद विभाग राजस्थान (Ayurveda Department Rajasthan) सरकार के सहयोग से निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार (Suvarna Prashan Sanskar) शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें होली मदर पब्लिक स्कूल के 5 वर्ष तक की आयु के 96 बच्चों को तथा कुसुम शर्मा हॉस्पीटल गोपालगढ में मरीजों के परिजनों के 14 बच्चों को पुष्प् नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन की ड्राप्स पिलाई गई । राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नई मण्डी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. इन्दु शर्मा ने बताया कि इस डोज से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता, बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, ताकत एवं पाचन शक्ति बढती है तथा महामारी से बचाव के साथ साथ बच्चे निरोगी रहते हैं। अध्यक्ष मंजु गुप्ता मोनालिसा ने बताया कि लायन क्लब भरतपुर रायल्स का यह प्रोजेक्ट प्रत्येक माह के पुष्प नक्षत्र में वर्ष पर्यन्त भरतपुर के विभिन्न विद्यालयों में जारी रहेगा। इस अवसर पर क्लब संरक्षक विनोद सिंघल, चेयरमैन उदय सिंह, राजेश गोयल, के.डी. शर्मा, जी.एम. गुप्ता, डॉ. रविन्द्र कुंतल, डॉ. बैशाली कुन्तल, गौरव सचदेवा, रितू अनुराग गर्ग, गुंजन, आशी अग्रवाल, लवली जैन, सोमेन्द्र गोपालिया, अनामिका, सविता सिंहल उपस्थित रहे ।
Editorial

Editorial

Next Story